लाल किताब के अनुसार सूर्य का तीसरे भाव में फल
Prediction for Sun in Third house in Hindi according to Lal Kitab
यदि सूर्य शुभ है तो जातक अमीर, आत्मनिर्भर और छोटे भाइयों से युक्त होगा। जातक पर ईश्वरीय कृपा होगी और वह बौद्धिक व्यवसाय द्वारा लाभ कमाएगा। वह ज्योतिष और गणित में रुचि रखने वाला होगा। यदि तीसरे भाव में सूर्य अशुभ है और कुण्डली में चन्द्रमा भी अशुभ है तो जातक के घर में दिनदहाडे चोरी या डकैती हो सकती है। यदि नवम भाव भी पीडित है तो जातक के पूर्वज गरीब होंगें। यदि पहला भाव पीडित है तो जातक के पडोसियों का विनाश हो सकता है।उपाय:
(1) मां को खुश रखते हुए उसका आशिर्वाद लें
(3) दूसरों को चावल या दूध परोसें
(4) सदाचारी रहें और बुरे कामों से बचने का प्रयास करें
No comments:
Post a Comment